(सेतु पाठ्यक्रम पर आधारित)
प्रश्न पत्र का हल
कक्षा - 8
विषय - सामाजिक विज्ञान
खाली स्थान भरिए -
प्रश्न 1. भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर था।
प्रश्न 2. आपके विधानसभा क्षेत्र का रायपुर दक्षिण नाम है।
एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए -
प्रश्न 3. पर्णपाती वन की मुख्य विशेषता क्या है?
उत्तर - यह वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां 70 सेमी. से 200 सेमी. तक वर्षा होती है ।
प्रश्न 4. डेल्टा का निर्माण किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर - डेल्टा उस भूभाग को कहते हैं, जो नदी द्वारा लाए गए अवसादों के संचयन से निर्मित होता है ।
प्रश्न 5 सरकार कानून क्यों बनाती है ?
उत्तर - हमारे देश के लोगों के जीवनयापन के कई तरीके हैं। कोई किसान है, कोई मजदूर है, कोई अमीर है, कोई गरीब है। कोई दुकान चलाता है तो कोई पढ़ाता है। लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं सार्वजनिक सुविधाओं को सही ढंग से प्रदान करने के लिए कानून बनाए जाते हैं। साथ ही विकास, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कानून बनाती है ।
प्रश्न 7. यदि अचानक बाढ़ आ जाए तो आप अपनी सुरक्षा के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर – 1. बाढ़ के पानी में कभी ना पैदल चलना चाहिए क्योंकि आप बाढ़ के पानी में गिर कर बह सकते हैं। 2 पानी में डूबे रास्तों पर गाड़ी ना चलाएं, कोई दूसरा अन्य रास्तों ढूंढे, बाढ़ के पानी से आपकी गाड़ी क्या नियंत्रण हो सकते हैं। 3. बढ़ते पानी के स्तर से बचने के लिए आप किसी ऊंचे इलाके की ओर चले जाए, जिससे कि आप बच सके। 4. बाढ़ आने के कारण कई जगह बिजली के तार टूटे होंगे, और जिससे कि अगर आप उस पर आपका पैर लग गया तो आप की मौत भी हो सकती है। 5. बाढ़ आने से बाढ़ के साथ कई सांप और जहरीले जीव भी आपके घर में घुस सकते हैं, तो उन से सावधान रहे।
प्रश्न 8. छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में सदाबहार वन क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर - सदाबहार वन भारत में सबसे अधिक पाए जाने वाले हैं। जहां वन में वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर या उससे अधिक होती होती हैं । छत्तीसगढ़ में भी सदाबहार वन होने का यही कारण है, कि वहां पर वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर और उससे अधिक होते हैं, और वहां पर वार्षिक तापमान 22 सेल्सियस से अधिक होता है। सदाबहार वन में मुख्य रूप से रोजवुड, महोगनी, और एनबी जैसे मुख्य प्रजातियां पाई जाती हैं, तथा यह कई वस्तुओं के लिए उपयोग में ली जाने वाली पेड़ों की प्रजातियां हैं।
प्रश्न 9 मुगलकालीन शासकों के नाम शासन क्रम के अनुसार लिखिए |
उत्तर - बाबर 1526-1530
हुमायूँ 1530-1540 एवं 1555-1556
अकबर 1556-1605
जहाँगीर 1605-1627
शाहजहाँ 1627-1658
औरंगजेब 1658-1707
प्रश्न 10. राज्य सरकार के प्रमुख कार्यों को लिखिए ?
उत्तर – राज्य सरकार के प्रमुख कार्य निम्न है
आंतरिक सुरक्षा: राज्य सरकारों को राज्य में आंतरिक सुरक्षा, कानून और व्यवस्था बनाए रखना होता है।
शिक्षा: एक सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली प्रदान करना, विद्यालय भवनों और महाविद्यालयों को बनाए रखना, शिक्षकों के रोजगार, सभी राज्य के शिक्षा विभाग के अधीन आते हैं।
कृषि: राज्य सरकारों को किसानों, सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों, रोगों की रोकथाम और बाढ़ या सूखे जैसे आपदाओं के दौरान सहायता के लिए सहायता प्रदान करना है।
वित्त: राज्य विधानसभा राज्य की वित्तीय शक्तियों का संचालन करती है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा सभी व्यय, कराधान और उधार की अनुमति शामिल है।
प्रश्न 11. सर्वे क्यों किया जाता है ?
उत्तर - जहाँ भी लोग रहते हैं उनकी कुछ जरूरत होती हैं, जैसे कपड़ा, मकान बनाने की सामग्री, स्कूल, अस्पताल आदि । इन जरूरतों को जानना काफी नहीं होगा बल्कि पूरा करने के तरीके भी पता करने होते हैं। ऐसी जानकारियाँ जुटाना ही सर्वे करना कहलाता है।
प्रश्न 12. ध्रुव तारा किस दिशा में दिखाई देता है ?
उत्तर - ध्रुव तारा उत्तर दिशा में दिखाई देता है ।
प्रश्न 13. बैंक से कर्ज किन-किन कार्यों के लिए लिया जा सकता है ?
उत्तर - बैंक से आवास बनाने के लिए, स्वयं के लिए, वाहन खरीदने के लिए, शिक्षा के लिए, व्यापार चलाने के लिए कर्ज लिया जा सकता है।
प्रश्न 15. आपकी शाला में मनाए जाने वाले पर्वो के नाम लिखिए।
उत्तर - हमारे विद्यालय में बसंत पंचमी, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, रक्षाबंधन, दीपावली, होली, हरेली आदि पर्व मनाते हैं ।
1. पिता का भाई - चाचा
2. पिता की बहन - बुआ
3. माता का भाई मामा
0 टिप्पणियाँ