माह - अगस्त
कक्षा - 9
विषय - हिन्दी
आप सभी को पता है मध्य प्रदेश बोर्ड में सत्र 2021 - 22 के लिए मासिक टेस्ट लिया जा रहा है जिसे हर विद्यार्थी को देना अनिवार्य होगा|
इस पोस्ट में आप कक्षा - 9वीं, विषय - हिन्दी, माह - अगस्त के मासिक टेस्ट का संपूर्ण हल देखेंगे आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए
(क) हकीकत में किस्मत किसे कहते है ?
(i) सेहत
(ii) रहमत
(iii) सहमत
(iv) मेहनत
उत्तर:- (iv) मेहनत
(ख) अब्राहिम लिंकन ने पत्र किसके नाम लिखा था ?
(i) डॉक्टर के
(ii) शिक्षक के
(iii) दोस्त के
(iv) राजनीतिज्ञों के
उत्तर:- (ii) शिक्षक के
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन दौड़....तीन...कि.मी. लंबी थी| (तीन / तीस)
(ख) विश्व का सबसे बड़ा अंतरिक्ष संस्थान ...नासा....है | (इसरो /नासा )
प्रश्न 3. निम्न कथनों के सत्य/असत्य लिखिए
(क) हरी घास में चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है |
उत्तर:- सत्य
(ख) शहर के निवासी को गैस की रोटियाँ व गिलास भरकर लस्सी ही चाहिए जिससे वे खुश हो जाए |
उत्तर:- सत्य
प्रश्न 4. निम्न प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य / एक शब्द में लिखिए
(क) दिए गए शब्दों पर आधारित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
बिल्ली-राजेश ने पुलिस को देखा तो वह भीगी बिल्ली बन गया ।
साँप-अपने पडोसी की घर रोनक देखकर रमीया के कलेजे पर साँप लोटने लगा ।
ऊँट-मेरे दोस्त को जिम में जाने का शौक है लेकिन घर में उसकी भाभी उसे एक गिलास दूध से ज़्यादा नहीं देती. अब इसे ही कहते हैं ऊँट के मुँह में जीरा
प्रश्न 5. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) भारतीय जवान के बारे में दो-तीन वाक्य लिखिए |
उत्तर:- 1- भारतीय जवान हमारे देश की शान हैं।
2- देश की शान की खातिर ये हंसते हंसते अपनी जान लुटा देते हैं।
3- देश के जवान ही देश के असली हीरो होते हैं।
(ख) नीचे लिखे गए स्वादानुसार आपको जो भी व्यंजन पसंद है उनके नाम लिखिए |
मीठा- रसगुल्ला, मीठा, केक
नमकीन- पोहा, समोसा, पकोड़ा
खट्टा- इमली, दही
प्रश्न 6. कल्पना करें कि आप मंगल गृह पर हैं | सरल शब्दों में अपनी कल्पना को कलम बद्ध कीजिए |
उत्तर:- अरे यह मंगल ग्रह में कितनी शांति है यहां पर मुझे कोई क्यों नही दिख रहा है क्या मै यहाँ अकेला हूँ और यहां की मिट्टी इतनी लाल क्यों है अच्छा लाल मिट्टी के कारण ही इसे लाल ग्रह कहते हैं पर यहां न तो पेड़ पौधे है न ही कोई जानवर है इससे अच्छी तो हमारी पृथ्वी है
प्रश्न 7. अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए
उत्तर:- 27, प्रताप नगर,
आगरा ( 3 प्र० )
दिनांक : 11.05.20....
मित्रवर दीपक,
सप्रेम नमस्ते !
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कल ही मुझे तुम्हारा निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। तुम्हारा जन्मदिवस हम सबके लिए भी अत्यंत हर्ष का दिन है। मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं इस शुभ अवसर पर अवश्य पहुँचूँ।
परंतु मेरी परीक्षाएँ अत्यंत निकट होने के कारण मैं स्वयं को असमर्थ पा रहा हूँ। मुझे उम्मीद है मेरी विवशता को ध्यान में रखते हुए मुझे क्षमा करोगे ।
तुम्हारे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई व समस्त मंगलकामनाएँ। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जीवन में वह सब कुछ तुम्हें प्राप्त हो जिसकी तुम कामना करते हो ।
पुन: जन्मदिवस की समस्त शुभकामनाओं के साथ,
तुम्हारा अभिन्न मित्र
विनोद
0 टिप्पणियाँ