smile 3.0 homework class 11 bio solution pdf 18 August | class 11 bio smile 3.0 homework pdf solution 18 August

इस ब्लॉग में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 11वी जीवविज्ञान दिनांक 18 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-

दिनांकः 18/08/2021

अध्यायः 1 (जीवो में जनन)

कक्षाः 11

विषयः जीव विज्ञान

TOPIC: वर्गिकी सहायता साधन

(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:



प्रश्न 1 वर्गिकी सहायता साधन कौन-कौन से हैं?

उत्तर 1 हरबेरियम, वनस्पति उद्यान, संग्रालय, प्राणी उपवन, कुँजी / चाबी 

प्रश्न 2 हरबेरियम शीट की चौड़ाई व लंबाई कितनी होती है ?

उत्तर 2 हर्बेरियम शीट का मानक आकार 41cm x 29cm या 11.5 इंच x 16.5 इंच है।



प्रश्न 3 वर्गिकी कुंजी क्या है ?

उत्तर 3 कुँजी / चाबी (key) : कुंजी का प्रयोग समानताओ व असमानताओं के आधार पर जन्तुओ की पहचान करने में किया जाता है। कुँजी तुलनात्मक लक्षणों पर आधारित होती है। वर्गिकी संवर्ग के प्रत्येक स्तर जैसे – जाति , वंश , कूल , गण , वर्ग और संघ के लिए अलग अलग कुंजियों का उपयोग किया जाता है।



प्रश्न 4 जीवो को वर्गीकृत क्यों करते हैं?

उत्तर 4जीवों का वर्गीकरण निम्न कारणों से करते हैं

1- जीवो को सरलता से पहचान सके ।

2-जीवों की अन्य स्थानों के जीवों से तुलना कर सके ।

3- पृथक जीवों का अलग समूह बनाने से सुगमता से होता है।

4 वर्गीकरण से जीवों की समानता एवं असमानता का पता चलता

5 - इससे जीवों के विकास की जानकारी होती है

प्रश्न 5 संघ, वर्ग और वंश को परिभाषित कीजिए?

उत्तर 5 संघ (Phylum) :
समान गुणों वाले वर्गों (class) को एक संघ (phylum) में रखा जाता है, जैसे मत्स्य, उभयचर, सरीसृप (reptiles), पक्षी तथा स्तनधारी जंतुओं को एक ही संघ कॉडेटा (chordata) में रखा गया है। इन सभी जंतुओं में रीढ़ की हड्डी पाई जाती है। पौधों में समान गुणों वाले वर्गों (class) को एक डिविजन (division) में वर्गीकृत किया जाता है।

वर्ग (Class) :
समान गुणों वाले गण (order) को एक वर्ग (class) में रखा जाता है। गण प्राइमेटा (order primata) में बंदर, गोरिल्ला, चिंपैंजी आदि को एक ही वर्ग मैमेलिया (mammalia) में शेर, कुत्ता, बिल्ली आदि के साथ रखा गया है, क्योंकि ये सभी स्तनधारी श्रेणी में रखे गए हैं।
वंश (Genus) :
वंश, सम्बन्धित स्पीशीज का एक समूह है। (Genus is a group of related species)। वर्गीकरण में वंश का बहुत महत्त्व है। द्विपद-नाम-पद्धति (binomial nomenclature) के अनुसार किसी भी स्पीशीजे को तब तक कोई नाम नहीं दिया जा सकता जब तक कि वह किसी वंश के साथ न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ