आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
learnclubyt.blogspot.com
कक्षा: 10
विषय: सामाजिक विज्ञान
दिनांक : 05.10.2021
अध्याय: यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
Topic: फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विचार
विद्यालय:
प्रश्न 1 यूरोप में राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति का प्रारंभ कब से माना जाता है ?
उत्तर 1
यूरोप में राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति का प्रारंभ 1789 से माना जाता है
प्रश्न 2. 1804 की नागरिक संहिता या नेपोलियन की संहिता में क्या प्रावधान किए गए थे ?
उत्तर 2
1.जन्म पर आधरित सुविधओं की समाप्ति
2.सम्पत्ति के अधिकार की बहाली
3.जमींदारी व सामंती व्यवस्था की समाप्ति
4.यातायात तथा संचार व्यवस्था में सुधार
प्रश्न 3 उदारवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर 3
उदारवाद एक ऐसा दर्शन या विचाधारा है जो सत्ता के केन्द्रीयकरण का प्रतिनिधित्व करने वाली किसी भी व्यवस्था का विरोध तथा व्यक्ति की स्वतन्त्रता का जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समर्थन करती है। अपने संकीर्ण अर्थ में उदारवाद अर्थशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र जैसे विषयों तक ही सरोकार रखता है जहां पर वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन व वितरण और शासकों के चुनने व हटाने की वकालत करता है।
प्रश्न 4 1815 की वियना संधि किस किस के मध्य संपन्न हुई
उत्तर 4
1815 की वियना संधि ऑस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन, प्रशिया और रूस के मध्य संपन्न हुई
प्रश्न 5 जनमत संग्रह से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर 5
जनमत-संग्रह, (अंग्रेजी:Plebiscite या Referendum) जिसे मत-संग्रह या सिर्फ जनमत भी कहते हैं, एक ऐसा प्रत्यक्ष मतदान है जिसमें किसी क्षेत्र विशेष के सभी मतदाताओं को मतदान के द्वारा किसी एक विशेष प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है।
1 टिप्पणियाँ
pDf
जवाब देंहटाएं