कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2021 वायरल पेपर का संपूर्ण हल | class 9 hindi trimasik pariksha viral paper solution

                  त्रैमासिक परीक्षा 2021

                             कक्षा 9

                         विषय - हिन्दी
                    वायरल पेपर का हल
समय: 2.30 घंटा पूर्णांक - 80

निर्देश - सभी प्रश्न करना अनिवार्य है ।

प्र.1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए-
(i) जानवरों में सबसे बुद्धिहीन समझा जाने वाला प्राणी है

(क) कुता

(ख) वैल

(ग) गधा

(घ) हाथी
2) छोटी उम्र में वह बहुत शैतानी करता था।

(क) आयु
ब) स्मृति
ग) युवा
(घ) बुढ़ापा

(3) कबीर जी की प्रमुख रचना है

(क) बीजक

(ख) गुरुग्रंथ साहब

(ग) कबीर ग्रंथावली

(घ) बाइबल
(4) पीपरपात सरिस मन डोला में अलंकार है

(क) उपमा

(ख) रुपक

(ग) उत्प्रेक्षा

(घ) यमक

5) हकीकत में किस्मत किसे कहते हैं

(क) सेहत

(ख) रहमत

(ग) सहमत
(घ) मेहनत
(6) रिपोर्ताज शब्द है

(क) फ्रांसीसी भाषा का

(ख) ग्रीक भाषा का

(ग) इटैलियन भाषा का

(घ) अंग्रेजी भाषा का

7). वह हथियार जो फेंक कर चलाया जाए उसे कहते है।

(क) अस्त्र (ख) शस्त्र
ग) युध्द (घ) रण

(8) सवैया छंद कौन-सा है

(क) मात्रिक

(ख) वणिक

(ग) कपिल

(घ) दोहा

9) कारक चिन्हन को विभक्ति चिह्न या अन्य चिन्हह्न भी कहते है,
 (क) उपसर्ग

(ख) परसर्ग
ग) अव्यय

(घ) प्रत्यय

प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति दिये गये शब्दों से कीजिए- 
1. बैल का स्थान गधे से..... है | ( उंचा नीचा )

2. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के...... प्रकार होते हैं ।
( सात आठ)
3. दो------ के मले से उत्पन्न विकार को संधि कहते है। (वर्णों / व्यंजनों)
4. कमाई में प्रत्यय है। (आई / लाई ) 
5. कबीरदास का जन्म...... में हुआ । ( काशी / मथुरा )
6. 'सतपुड़ा के घने जंगल' यह कविता किस कवि ने लिखी है-- (भवानी प्रसाद मिश्र / सुमित्रा नन्द पंत) 
7. महाकाव्य में कम से कम सर्ग होते हैं । ( सात / आठ)
8. 'राजा' शब्द का विलोम शब्द है (रानी / राजकुमारी)
9. वे शब्द जो किसी वाक्य पर जोर देने का काम करते हैं ... ... शब्द कहलाते है (निपात / विलोम )

प्र.3. नीचे लिखे कथन वाक्यों के सत्य / असत्य लिखिए
1. 1 अंक वाला दृश्य का भी एकांकी कहलाता है ।
2. बैल को गधे का छोटा भाई कहा गया है।
3. शब्द के आगे जुड़ने वाले शब्दांश उपसर्ग कहलाते
4. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बचपन में तीन पक्के दोस्त थें ।
5. कबीर कर्मकांड के अनुयाई थे ।

6. महाकाव्य में एक ही छंद का प्रयोग होता है।
7. दो शब्दों के मेल को संधि कहते है।

प्र. 4. सही जोड़ी बनाइए-

i. युक्ति भिड़ाना
 2. प्रेमचंद का जन्म
 गांव

3. सूरज का ब्याह 
कर्म को
4. तिल का ताड़ बनाना 
जुगत लगाना

5. व्यंजन 
मौत का यह घर नहीं है।
6. सु + आगत
 प्रेमचंद





7. धँसो इनमे डर नही है

बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहना
पकवान

प्र.5. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर एक शब्द / एक वाक्य में लिखिए-
i. बुरे समय मै पैसा कौन बचाकर रखता है ? 
2. हिंदी साहित्य के उपन्यास सम्राट कौन है ?
3. पापड़ की बात किस कहानी में कही गई है ?
4. दही शब्द का तत्सम लिखिए |
 iv. पं. जसराज को तबला बजाना किसने सिखाया था। 
5. काव्य के कितने भेद होते हैं ?
6. आलोपीदीन किस कहानी का पात्र है ? 

7. 'नारीश्वर' शब्द की संधि विच्छेद कीजिए ?
8. वाक्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को क्या कहते हैं ?

2 अंक के प्रश्नोत्तर:- 
 प्र1. कौजी हाउस क्या है ? उसमें बंद जानवरों का जीवन किसने तथा कैसे बचाया ?
उत्तर:-   
काजी हाउस वह स्थान है जहाँ पर आवारा पशुओं को कैद करके रखा जाता है। उसमें बंद जानवरों का जीवन हीरा और मोती ने बचाया था
प्र. 2. पति-पत्नी ने मेहमानों के लिए भोजन में कौन-कौन सी चीज बनायी है ?
उत्तर:-   
पति-पत्नी ने  रात के भोजन में दो प्रकार की सब्ज़ियों और रायते के अलावा मीठी चीजों का भी प्रबंध किया गया था।
प्र 3. पेड़ पौधे हमारे लिए कैसे फायदेमंद है
उत्तर:-   
पेड-पौध हमें शुद्ध हवा, फल-फूल व औषधि प्रदान करते हैं तथा ठण्डी छाया व परोपरकार करने की सीख भी देते हैं।

प्र4. निम्नलिखित शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द
लिखिए

हरि, भूमि, मां, भाई, धन
उत्तर:-   
 हरि-ईश्वर, भगवान
भूमि– बसुधा, धरा
मां- माता ,जननी
भाई-भ्राता, तात
धन-माया,अर्थ
प्र. 5. अंतरिक्ष यात्री कौन होते है ?

उत्तर:-   
अंतरिक्ष यात्री साइंटिस्ट (वैज्ञानिक ) होते हैं जो अपने हर काम में पारंगत होते हैं, वे सिर्फ साइंटिस्ट ही नहीं बल्कि अंतरिक्षयान के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी रखते हैं

 प्र. 6.विलोम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ?
उत्तर:-   
किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाले शब्द को विपरीतार्थक या विलोम शब्द कहते है. जैसे – सुख – दुःख 
प्र 7. कबीर समाज को सुधारने हेतु क्या विचार व्यक्त करते हैं?
 उत्तर:-   
 उन्होने समाज में व्याप्त रूढ़ियों तथा अन्धविश्वासों पर करारा व्यंग्य किया है। उन्होने धर्म का सम्बन्ध सत्य से जोड़कर समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परम्परा का खण्डन किया है। कबीर ने मानव जाति को सर्वश्रैष्ठ बताया है तथा कहा है कि इसमें से कोई भी ऊंचा या नीचा नहीं है।

प्रश्न 8. वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया है।
उत्तर:-   
मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद कहा गया है क्योंकि वह महीने में एक दिन दिखाई देता है और घटते-घटते लुप्त हो जाता है। वेतन भी एक ही दिन आता है जैसे-जैसे माह आगे बढ़ता है वैसे वह खर्च होता जाता है

प्र 9. रस की परिभाषा लिखिए
उत्तर:-   
रस का शाब्दिक अर्थ है 'आनन्द'। काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहा जाता है।

प्र.10. कण्ठ से उच्चरित होने वाले वर्ण लिखिए
उत्तर:-   
क्‌, ख्‌, ग्‌, घ्‌, और ह्‌

 प्र.11. 'भ्रम' व 'ड्रम' शब्दों को विच्छेद करके लिखिए। 
उत्तर:-   
भ्रम = भ् + र + म
ड्रम = ड् + र + म
प्र 12. कबीर ने किस प्रकार की ज्ञान का महत्व दिया है ?
उत्तर:-   कबीर की दृष्टि में ऐसा ज्ञान अति महत्वपूर्ण है जो हाथी के समान समर्थ और शक्तिमान है। जो भक्ति मार्ग की ओर प्रवृत्त होकर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता है जो आत्मा को परमात्मा की प्राप्ति कराता है और हमें व्यर्थ की आलोचना करने वालों की ज़रा भी परवाह नहीं करता।
प्र.13. पं. जसराज की संगीत शिक्षा की शुरूआत किस आयु से हुई थी ?
उत्तर:-   
पं. जसराज की संगीत शिक्षा की शुरूआत 4 वर्ष की आयु से हुई थी ?
प्र 14. निम्नलिखित शब्द की संधि कीजिए

तथा + एव : पो+अक
उत्तर:-   
तथा + एव  = तथैव
पो+अक = पावक

3 अंक के प्रश्नोत्तर:- 
प्र 1. कहानी और उपन्यास में तीन अंतर लिखिए |
उत्तर — 
(1) कहानी का कथानक संक्षिप्त, किन्तु उपन्यास का कथानक विस्तृत होता है।

(2) कहानी में पात्र संख्या कम, परन्तु उपन्यास में पात्र संख्या अधिक रहती है।

(3) कहानी एक बैठक में पढ़ सकते हैं, उपन्यास नहीं

(4) कहानी में चरित्र चित्रण व प्रकृति चित्रण अति संक्षेप में, परन्तु उपन्यास में व्यापक रूप में होता है।


प्र 2. 'मेहमान, थाली, पत्नी' इन संज्ञा शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए ?
उत्तर — 1) विवाह की तैयारियां हो रही थीं, मेहमान आते−जाते थे ।
2) ब्राम्हणों को पीतल की थाली में भोजन दिया जाता है  ।

3) पत्नी को अर्धांगिनी माना जाता है ।



प्र 3. कबीर ने ईश्वर को सब स्वासों का स्वास क्यों कहा है ?
उत्तर — सब स्वाँसों की स्वाँस में' से कवि का तात्पर्य यह है कि ईश्वर कण-कण में व्याप्त हैं, सभी मनुष्यों के अंदर हैं। जब तक मनुष्य की साँस (जीवन) है तब तक ईश्वर उनकी आत्मा में हैं। 
प्र 4. वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
उत्तर — जब किसी रचना या वाक्य आदि से वीरता जैसे स्थायी भाव की उत्पत्ति होती है, तो उसे वीर रस कहा जाता है। 
बुन्देलों हरबोलो के मुह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मरदानी वह तो झाँसी वाली रानी थी
प्र.5. 'सूरज का ब्याह' कविता की प्रथम दो पंक्तियाँ लिखिए ?
उड़ी एक अफवाह, सूर्य की शादी होने वाली है,
वर के विमल मौर में मोती उषा पिरोने वाली है।
मोर करेंगे नाच, गीत कोयल सुहाग के गाएगी,
लता विटप मंडप-वितान से वंदन वार सजाएगी।


प्र 6. महाकाव्य और खंडकाव्य में तीन अंतर लिखिए । 
उत्तर — उत्तर- महाकाव्य और खण्डकाव्य में अंतर है -

1. महाकाव्य का कलेवर विशाल होता है, जबकि खण्डकाव्य का आकर सीमित होता है ।

2. महाकाव्य में जीवन का समग्ररूपेण अंकन होता है, जबकि खण्डकाव्य में जीवन का एक खण्ड विवरण होता है।

3. महाकाव्य में श्रृंगार, वीर तथा शांत रस में से किसी एक कि प्रधानता होटी है, जबकि खण्डकाव्य में अनेक रूप असमग्र रूप से रहते है ।

4. महाकाव्य - रामचरितमानस (तुलसीदास) व कामायनी (जयशंकर प्रसाद)

खण्डकाव्य - मेघदूत (कलिदास) व पंचवटी (मैथलीशरण गुप्त) ।

प्र.7. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए ? 
 i. आँखों में धूल झौंकना  
 उत्तर — आँखों में धूल झौंकना   —  धोका देना
 प्रयोग — चोर अक्सर पुलिस की आँखों में धूल झोंकर भाग गए। 
  ii. अपना उल्लू सीधा करना । 
  उत्तर— अपना उल्लू सीधा करना — मतलब निकालना ।
 प्रयोग — रमेश को अच्छा व बुरे से क्या लेना देना वह तो बस अपना उल्लू सीधा करता है ।

4 अंक के प्रश्नोत्तर:- 
 प्र.1. नमक का दारोगा' कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

प्र 2. मुंशी प्रेमचंद्र अथवा हरिशंकर परसाई का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर

लिखिए -

दो रचनाएं भाषा शैली साहित्य में स्थान

प्र.3.अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए।


प्र.4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए- 

i. पानी का महत्व

iv. जीवन में खेलों का महत्व

ii. पर्यावरण–प्रश्षण

v. हमारे राष्ट्रीय पर्व

iii. विद्यार्थी और अनुशासन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ