आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
कक्षा:- 7
विषय:- हिन्दी
पाठ:- भाग 2 व 3
विद्यार्थी का नाम..
दिनांक :- 17.09.2021
अध्याय:- हिमालय की बेटियाँ
.विद्यालय..
प्रश्न 1: - नागार्जुन नदियों को किन-किन स्वरूपों में देखते है ?
उत्तर 1:
लेखक नागार्जुन ने उन्हें बेटियों, प्रेयसी व बहिन के रूप में भी देखा है।
प्रश्न 2: – सिंधु व ब्रह्मपुत्र की क्या विशेषता बताई गई है?
उत्तर 2:
सिंधु और ब्रह्मपुत्र हिमालय की दो ऐसी पावन नदियाँ हैं जो दयालु हिमालय के पिघले हुए दिल की एक-एक बूंद से निर्मित हुई हैं। इनका रूप विशाल और विराट है। जब ये आगे बढ़ती हैं तो इनमें कुछ और छोटी-छोटी नदियाँ भी मिलती जाती हैं। इनका रूप इतना लुभावना है कि सौभाग्यशाली समुद्र को भी पर्वतराज हिमालय की इन दो बेटियों का हाथ पकड़ने का श्रेय मिला है।
प्रश्न 3: काका कालेलकर ने नदियों को लोकमाता क्यों कहा है ?
उत्तर 3:
नदियाँ हमें अपने अमृतरूपी जल से जीवन प्रदान करती हैं। खेतों की सिंचाई कर हमें अनाज, साग-सब्जी देती हैं। परोक्ष रूप में हमारा पालन-पोषण करती हैं। नदियों के शीतल जल में स्नान कर हम अपनी थकान दूर करते हैं। नदियों के जल से बिजली बनाई जाती है। इसके साथ ही नदियाँ कल-कारखानों से निकलने वाले गन्दे रसायन पदार्थों को Jankari अपने आँचल में समेट लेती हैं। इस प्रकार हर तरह से नदियाँ हमारा कल्याण करती हैं। यह कल्याण करने की भावना माता' में ही हो सकती है। इसलिए नदियों को 'लोक माता' कहा गया है।
प्रश्न 4:– हिमालय की यात्रा में लेखक ने किन किन की प्रशंसा की है?
उत्तर 4:
उत्तर - हिमालय की यात्रा में लेखक ने हिमालय से निकलने वाली नदियों, बर्फीली चोटियों, वहाँ पर पाये जाने वाले वृक्षों, विशाल मैदानों, सागर तथा अद्भुत हिमालय आदि की प्रशंसा की है ।
प्रश्न 5:- -'हिमालय के आँगन में' कविता किसने लिखी ?
उत्तर 5:
जयशंकर प्रसाद
0 टिप्पणियाँ