स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 10 विज्ञान 22 सितम्बर | smile 3.0 homework class 10 science 22 September

इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 10वी विज्ञान दिनांक 22 सितम्बर 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
        
             learnclubyt.blogspot.com


दिनांक: 22/9/21

अध्याय:4- कार्बन एवं उसके यौगिक


कक्षा: 10th

विषय: विज्ञान


Topic: कार्बन में आबंधन - सहसंयोजी बंध एवं कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति



(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:

विद्यालय:



प्रश्न 1 सहसंयोजी आबंध वाले यौगिकों के क्वथनांक व गलनांक कम होते हैं। क्यों?
उत्तर:-   
सहसंयोजी आबंध वाले यौगिकों के क्वथनांक एवं गलनांक आयनिक यौगिकों के क्वथनांक तथा गलनांक की तुलना में काफ़ी कम होते हैं। इन परमाणुओं के बीच प्रबल आकर्षण बल नहीं होता है।

प्रश्न 2 ग्रेफाइट और हीरा दोनों कार्बन के ही अपररूप हैं, फिर भी ग्रेफाइट विद्युत का चालक है जबकि हीरा विद्युत का कुचालक है। क्यों?
उत्तर:-   
हीरे की संरचना में, कार्बन के सभी चार वैलेंस इलेक्ट्रॉन सहसंयोजक बंधों के निर्माण में शामिल होते हैं। इस प्रकार, कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन उपलब्ध नहीं हैं। ग्रेफाइट की संरचना में कार्बन के संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन सहसंयोजक बंध निर्माण में शामिल होते हैं, चौथा इलेक्ट्रॉन गति करने के लिए स्वतंत्र होता है। अतः ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक है।

प्रश्न 3 'श्रृंखलन' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:-   
कार्बन में कार्बन के ही अन्य परमाणुओं के साथ
आबंध बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है जिससे
बड़ी संख्या मे अणु बनते हैं। इस गुण को श्रृंखलन (catenation) कहते हैं।

प्रश्न 4 प्रोपेन व ब्यूटेन का संरचना सूत्र लिखिए।
उत्तर:-   
प्रोपेन-C3H8
ब्यूटेन - C4H10
प्रश्न 5 संतृप्त हाइड्रोकार्बन को जलाने पर उत्पन्न होने वाली ज्वाला की प्रकृति क्या होती है।
उत्तर:-   
संतृप्त हाइड्रोकार्बन वायु की उपस्थिति में जलने पर नीली स्वच्छ ज्वाला उत्पन्न करते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ