smile 3.0 homework class 9 social science solution pdf 18 August | class 9 social science smile 3.0 homework pdf solution 18 August

इस ब्लॉग में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान दिनांक 18 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-

कक्षा: 9

विषय: सामाजिक विज्ञान

दिनांक: 18/08/2021

अध्याय: 1 पालमपुर गांव की कहानी

Topic: उत्पादन का संगठन व पालमपुर में खेती

(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:

प्रश्न 1 उत्पादन के कौन कौन से कारक है? 

उत्तर 1 उत्पादन के प्रमुख कारक १) जमीन 2) पूंजी या पैसा 3) उद्यमिता 4) श्रम

प्रश्न 2 पूंजी कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर 2 पूंजी दो प्रकार की होती है - स्थाई पूंजी और कार्यशील पूंजी
स्थाई पूंजी में पूंजी का कई वर्षों तक उपयोग होता है जैसे औजार,  मशीन, भवन आदि
कार्यशील पूंजी उत्पादन क्रिया के दौरान समाप्त हो जाती है जैसे कच्चा माल और नकद पैसा





प्रश्न 3 उद्यमी क्या कार्य करता है?

उत्तर 3 

उद्यमी या साहसी के कार्य

1. पहल करना एवं जोखिम लेना
उद्यमी का प्रमुख कार्य आर्थिक तथा व्यावसायिक क्रियाओं के प्रारंभ करने मे पहल करना है। वह व्यावसायिक जोखिम मे स्वयं की पूँजी एवं शक्ति विनियोजित करता है।
2. आर्थिक तथा व्यावसायिक अवसरों का ज्ञान करना
प्रत्येक समाज मे व्यक्तियों के विकास के लिए कई अवसर होते है। साहसी आर्थिक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों मे व्याप्त अवसरों की खोज करता है, इनके संबंध मे आवश्यक ज्ञान प्राप्त करता है 
3. परियोजना का अनुमोदन करना
उद्यमी उपक्रम का पंजीयन करवाने, आवश्यक अनुमति, स्वीकृति एवं लाइसेंस प्राप्त करने, विभिन्न सुविधाएं एवं प्रेरणाएं प्राप्त करने, बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से वित्त प्राप्त करने आदि के लिए सम्बंधित संस्थाओं व विभागों मे परियोजना प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 4 पालमपुर में कौन-कौन सी फसल उगाई जाती है ?

उत्तर 4 बरसात के मौसम (खरीफ) के दौरान किसान ज्वार एवं बाजरा उगाते हैं। इन फसलों को पशुओं के चारे में प्रयोग किया जाता है। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच आलू की खेती की जाती है।
सर्दी के मौसम (रबी) में खेतों में गेहूं बोया जाता है। पैदा किया गया गेहूँ किसान के परिवार के लिए प्रयोग किया जाता है और जो बच जाता है उसे रायगंज के बाजार में बेच दिया जाता है।
गन्ने की फसल की कटाई वर्ष में एक बार की जाती है। गन्ने को इसके मूल रूप या फिर गुड़ बना कर इसे शाहपुर के व्यापारियों को बेच दिया जाता है।

प्रश्न 5 H.Y.V. बीज और पारंपरिक बीज में क्या अंतर है ?

उत्तर 5 HYV बीज और पारंपरिक बीज के बीच महत्वपूर्ण अंतर यह है कि HYV बीज बेहतर गुणवत्ता और पर्यावरण अपनाने के साथ अधिक उपज देने वाली किस्मों का उत्पादन करते हैं जबकि पारंपरिक बीज सामान्य गुणवत्ता और कम सहिष्णुता के साथ कम उपज वाली किस्मों का उत्पादन करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ