इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 9वी हिन्दी दिनांक 26 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-

कक्षा 9

विषय: हिंदी

दिनांक: 25/08/2021

अध्याय 1

Topic: दो बैलों की कथा पार्ट 2

( विद्यार्थियों को लिखना है।

विद्यार्थी का नाम:

प्रश्न 1 छोटी लड़की को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

उत्तर 1 लड़की की माँ मर चुकी थी, सौतेली माँ उसे मारती रहती थी। इसीलिए बैलों से उस छोटी बच्ची की आत्मीयता हो गई थी। लड़की तथा दोनों बैल भी प्यार के भूखे थे और एक दूसरे का कष्ट समझ सकते थे।

प्रश्न 2 

हीरा और मोती किस भाषा में विचार-विनिमय करते थे और कैसे ?

उत्तर 2 हीरा और मोती मूक-भाषा में विचार-विनिमय करते थे। मूक भाषा में संकेतों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाते हैं। हीरा और मोती दोनों सारा समय इकट्टे व्यतीत करते थे। इसलिए एक-दूसरे की बात को एक-दूसरे के भाव से समझ जाते थे। दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूंघकर अपना प्यार प्रकट करते थे। दोनों सींग मिलाकर आपस में मज़ाक करते प्रतीत होते थे। 

प्रश्न 3 "नौ दो ग्यारह होना" मुहावरे का अर्थ बताइए

उत्तर 3 भाग जाना 

learnclubyt.blogspot.com

प्रश्न 4 हीरा और मोती ने सांड को कैसे हराया?

उत्तर 4 साँड को देखकर पहले तो हीरा-मोती घबरा गए थे फिर उन्होंने यह सोचा कि दोनों उस पर एक साथ चोट करें। एक आगे से दूसरा पीछे से उस पर चोट करेगा। जैसे ही साँड हीरा पर झपटा मोती ने उस पर पीछे से वार किया। साँड उस की तरफ दौड़ा तो हीरा ने उस पर आक्रमण कर दिया। साँड झल्लाकर हीरा का अंत कर देने के लिए चलाmगद्यखंड तो मोती ने बगल से आकर उस के पेट में सींग भोंक दिया तो दूसरी ओर से हीरा ने उसे सींग चुभो दिया। घायल होकर साँड भागा तथा इनका पीछा करने पर साँड बेदम होकर गिर पड़ा।


प्रश्न 5 हीरा मोती को मटर के खेत में अकेला छोड़ कर क्यों नहीं भागा?

उत्तर 5 मोती मटर के खेत में मटर खाते-खाते पकड़ा गया। हीरा उसे अकेला विपत्ति में देखकर वापस आ गया। वह भी मोती के साथ पकड़ा गया।