आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
दिनांक: 15.09.2021
अध्याय: 7 (सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला')
Topic: कवि परिचय
कक्षा: 12
विषय: हिन्दी अनिवार्य
(विद्यार्थियों को लिखना है)
विद्यार्थी का नाम:
विद्यालय:
प्रश्न (1) छायावाद के प्रमुख आधार स्तंभों के नाम लिखो |
उत्तर:- जयशंकर प्रसाद
सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
सुमित्रानंदन पंत
महादेवी वर्मा
प्रश्न (2) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' द्वारा रचित किन्हीं दो कविता संग्रह तथा दो गद्य रचनाओं के नाम लिखें ।
उत्तर:-
(कविता संग्रह); अनामिका, बेला,
(गद्य); चतुरी चमार,प्रभावती,
प्रश्न 3 'निराला रचनावली' कितने खंडों में प्रकाशित हुई ?
उत्तर:-
निराला रचनावली' 8 खंडों में प्रकाशित हुई
प्रश्न 4 निराला के भाषा सौंदर्य का संक्षेप में वर्णन करें ।
उत्तर:-
विषयों और भावों की तरह भाषा की दृष्टि से भी निराला की कविता के कई रंग हैं। एक तरफ तत्सम सामासिक पदावली और ध्वन्यात्मक बिंबों से युक्त 'राम की शक्ति पूजा' और कठिन छंद-साधना का प्रतिमान 'तुलसीदास' है, तो दूसरी तरफ़ देशी टटके शब्दों का सोंधापन लिए कुकुरमुत्ता, रानी और कानी, महँगू महँगा रहा जैसी कविताएँ हैं।
प्रश्न 5 बादल का स्वभाव किसान और मजदूर के लिए किस प्रकार का है बताइए ।
उत्तर:-
बादल किसान के लिए उल्लास एवं निर्माण का तो मजदूर के संदर्भ में क्रांति एवं बदलाव का अग्रदूत है।
किसान मजदूर की आकांक्षाएँ बादल को नव-निर्माण के राग के रूप पुकार रही हैं।
0 टिप्पणियाँ