आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए
प्रश्न 1 'एनोडीकरण' किसे कहते हैं?
उत्तर:- एनोडीकरण (Anodizing या anodising) एक प्रक्रिया है जिसमें विद्युत धारा का उपयोग करके किसी धातु के सतह पर स्थित प्राकृतिक आक्साइड के स्तर को और अधिक मोटा किया जाता है।
प्रश्न 2 एक्वारेजिया क्या है?
उत्तर:-
जल का लैटिन शब्द है, 3:1 के अनुपात में सांद्र नाइट्रिक अम्ल का ताजा मिश्रण होता है। जिसमे गोल्ड गल सकता है।
प्रश्न 3 सक्रियता श्रेणी किसे कहते हैं? इसका क्या लाभ है?
उत्तर:-
सक्रियता श्रेणी वह सूची है जिसमे धातुओं की क्रियाशीलता को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता हैं। इससे हमें अभिक्रिया को संचालन करने में मदद मिलती हैं।
प्रश्न 4 'आयनिक यौगिक भंगुर होते हैं। इस कथन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:-
आयनिक ठोस आयनिक ठोसों के अवयवी कण आयन होते हैं। ऐसे ठोसों का निर्माण धनायनों और ऋणायनों के त्रिविमीय विन्यासों में प्रबल कूलॉमी (स्थिर वैद्युत) बलों से बँधने पर होता है। यह ठोस कठोर और भंगुर प्रकृति के होते हैं।
प्रश्न 5 ठोस अवस्था में आयनिक यौगिक विद्युत का चालन नहीं करते लेकिन गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते हैं। क्यों?
उत्तर:-
गलित अवस्था में आयनों के स्वतंत्र हो जाने के कारण आयन गमन के लिए मुक्त होते हैं और तब यह विद्युत के सुचालक बन जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ