इस पोस्ट में आप कक्षा - 10वीं, विषय - सामाजिक विज्ञान, माह - अगस्त के मासिक असाइनमेंट का संपूर्ण हल देखेंगे आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021-22 माह अगस्त
असाइनमेंट - 01
कक्षा - 10 वी
विषय - सामाजिक विज्ञान
प्रश्न 1 अगर हम जंगलों की लकड़ियों का उपयोग करना चाहते हैं तो उनके नवीकरण चक्र से कैसे मेल बिठाएंगे ? अंक- 04 शब्द सीमा 75-100
उत्तर:- जंगलो से काटकर लाई गई लकड़ी प्राकृतिक संसाधन है। इनका उपयोग नवीकरण चक्र में इस प्रकार किया जाता है। जंगल से काटकर लाई गई लकडी का उपयोग फर्नीचर बनाने में तथा पेपर बनाने में किया जा सकता है। मगर नवीकरण चक्र के लिए जंगल से लाई गई लकड़ी को पुनः चक्रित करने के लिए बचे माल से और भी वस्ताएं निर्मित कर इस चक्र को पूर्ण करना चाहिए।
Q.1 If we want to use the wood of the forests, how will we match their renewal cycle?
प्रश्न 2 औद्योगिक समाज का प्राकृतिक संपदा के प्रति क्या सोच है? क्या वे भी इस संपदा का उपयोग आदिवासी समाज की तरह ही करते हैं?
उत्तर:- औद्योगिक समाज में उत्पादन कृषि के अलावा उद्योगों पर केंद्रित होता है। यांत्रिक शक्ति महत्वपूर्ण हो जाती है यह पशु व श्रम शक्ति का स्थान ले लेती है तथा समाज में रोजी और बेरोजगारी की समस्या अधिक होती है औद्योगिक श्रमिकों के लिए कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रमुख समस्या होती है। शिक्षाविदों का प्रमुख लक्ष्य सामाजिक प्रगति हेतु नवीन संभावनाओं के सृजन के लिए परंपरागत रूढ़ियों को तोड़ना है। केवल साक्षरता ही नहीं अपितु यांत्रिक शिक्षा भी एक लक्ष्य होता है सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में एकतंत्र वादी सामंतवादी के स्थान पर बहुतंत्र वादी समुदाय के हाथ में आ जाता है इस नेतृत्व की आधारशिला नव अर्जित संपत्ति होती है। सघन प्रतियोगिता नेतृत्व की उर्जा के उत्प्रेक व अभिव्यक्ति होती है सामाजिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अनेक प्रकार की विचारधाराओं का उदय होता है। औद्योगिक समाज प्रकृतिक संपदा के प्रति आदिवासी समाज से बहुत भिन्न है।
अंक- 04 शब्द सीमा 75-100
Q. 2 What is the attitude of industrial society towards natural wealth? Do they also use this wealth in the same way as the tribal society?
प्रश्न 3 इंदिरा गांधी नहर कमांड क्षेत्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:- इंदिरा गांधी नहर राजस्थान की प्रमुख नहर है इसका पुराना नाम राजस्थान नहर था यह राजस्थान प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में बहती है। इसे राजस्थान की मरू गंगा भी कहा जाता है। राजस्थान की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी नहर परियोजना से मरुस्थलीय क्षेत्र में चमत्कारिक बदलाव आ रहा है और इससे मरुभूमि में सिंचाई के साथ ही पेयजल और औद्योगिक कार्यों के लिए भी पानी मिलने लगा है। राजस्थान नहर सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित "हरिके बांध" से निकाली गई है यह नहर पंजाब और राजस्थान को पानी की आपूर्ति करती है। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के मासितावाली हैड में प्रवेश करती है। इस नहर का उद्घाटन 31 मार्च 1958 को हुआ जबकि 2 नवंबर 1984 को का नाम इंदिरा गांधी गांव परियोजना कर दिया गया।
Q.3 Write a note on Indira Gandhi Canal Command Area.
प्रश्न 4 ऐसे उदाहरण सोचिए जहां वस्तुएं और सेवाएं व्यक्तिगत स्तर की अपेक्षा सामूहिक स्तर पर उपलब्ध कराना, अधिक सस्ता और कारगर होगा। लिखिए। अंक- 04 शब्द सीमा 75-100
उत्तर:- सार्वजनिक वस्तुएं कहा जाएगा जिन पर सारे समाज का साझा स्वामित्व होता है और सभी लोग उसका उपयोग समान रूप से उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे सड़कें, पार्क, टाउन हॉल, कारखानों में खनन में विनिर्माण आदि में यह समाज के सभी सदस्यों को बिना भेदभाव के सुलभ रहते हैं अर्थात इनका उपयोग किसी के लिए भी वर्जित नहीं है सरकार तथा निजी उद्यमी दोनों ही सार्वजनिक वस्तुओं का उत्पादन कर सकते हैं।
Q. 4 Think of examples where it would be cheaper and more effective to provide goods and services at the collective level than at the individual level. Write them.
प्रश्न 5 महिलाओं की बेहतर शिक्षा के लिए और क्या-क्या उपाय करना चाहिए? अपने विचार लिखिए
अंक- 04 शब्द सीमा 75-100
उत्तर:- महिलाओं की बेहतर शिक्षा के लिए गांव-गांव में जाकर और सभी लोगों तक यह संदेश बताना चाहिए कि महिला की शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है जो लड़कियां होती हैं वह भी हमारे देश का भविष्य और जो मां-बाप लड़कियों का खर्च नहीं उठा पाते हैं उन्हें सरकार जिस प्रकार काफी ज्यादा छूट देती है वैसे ही इसे आगे भी चलती रहनी चाहिए। और आगे की पढ़ाई के लिए भी महिलाओं को प्रोत्साहन देना चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें ऐसा नहीं कि किसी भी स्कूल की पढ़ाई करके छोड़ दो। महिलाओं को शिक्षा क्षेत्र में पूरी आजादी मिलनी चाहिए ताकि वे अपनी शिक्षा दीक्षा सुचारु रुप से पूरा कर सकें।
10/11
Q. 5 What other measures should be taken for better education of women? Write your thoughts.
अंक- 04 शब्द सीमा 75-100
0 टिप्पणियाँ