सितंबर असाइनमेंट - 2
सत्र 2021-22
कक्षा - दसवीं
विषय - विज्ञान
प्रश्न -1 आधुनिक आवर्त सारणी मैं समूह में ऊपर से नीचे जाने पर एवं आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर निम्नलिखित में किस प्रकार परिवर्तन होता है ?
उत्तर- 1. ( 1 ) आयनन विभव - वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु त्रिज्या क्रमशः बढ़ने के कारण आयनन विभव के मान में कमी होती है ।
आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर आयनन विभव का मान बढ़ता है, क्योंकि परमाणु संख्या बढ़ने के साथ-साथ नाभिकीय आकर्षण बढ़ता है
(ii) संयोजकता -आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में हाइड्रोजन के सापेक्ष तत्वों की संयोजकता एक से चार तक बढ़ती है और फिर शून्य तक घटती है। (iii) परमाणु आकार - समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है। आवर्त के बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार घटता है।
(iv) विधुत ऋणता का मान वर्ग में नीचे आने पर कम हो जाती हैं आवर्त में दायीं ओर जाने पर मान में वृद्धि होती है।
प्रश्न 2- अ- सौर कुकर के उपयोग के लिए समल, अवतल और उत्तल में से किस प्रकार के दर्पण सबसे अधिक उपयुक्त है और क्यों ?
उत्तर_ सौर कुकर के उपयोग के लिए अवतल समतल और उत्तल दर्पण में से समतल दर्पण सबसे उपयुक्त है ऐसा इसलिए है कि परावर्तन की घटना हेतु समतल दर्पण अच्छा होता है।
ब- सौर पैनल के कोई दो उपयोग लिखिए।
उत्तर_ सौर पैनल से विद्युत ऊर्जा प्राप्त होती है जो बिल्कुल प्रदूषण रहित होती है।
सौर पैनल के उपयोग से कोयले तथा पेट्रोलियम जैसे और नवीनीकरणीय ऊर्जा स्रोत को संरक्षित किया जा सकता है।
प्रश्न 3 मेंडलीफ के आवर्त सारणी की कोई 4 उपलब्धियां लिखिए। -
उत्तर- 1- तत्वों को उनके परमाणु भार के बढ़ते क्रम में वर्ग में रखा जाना ।
2- हाइड्रोजन को सारणी मैं ऊपर सबसे अलग रखा गया।
3- सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़े गए क्योंकि मेंडलीफ का मानना था की भविष्य में नए तत्वों की खोज होगी।
4- उन्होंने नए तत्वों के रसायनिक संरचनाओं की भविष्यवाणी की थी ।
प्रश्न 4 अ- अनुवांशिकी के जनक कौन है ?
उत्तर मेंडल -
ब- मनुष्य में लिंग निर्धारण की प्रक्रिया का केवल आरेख चित्र बनाइए ।
उत्तर


उत्तर- साहिवाल अधिक दूध देने वाले एवं अंगूस सुदृढ़ शरीर वाला है इनके बीच ही संकरण कराना होगा छत्तीसगढ़ में सुदृढ़ शरीर गर्मी सहन करने में सक्षम होगा।
ब- मेंडल ने अपने प्रयोग हेतु मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया इसके कोई दो प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर- मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए मटर के पौधे का चुनाव इसलिए किया क्योंकि मटर का पौधा आसानी से उपलब्ध हो जाता था यह 1 साल में कई बार लगाया जा
सकता था इनके पुष्प आकार में बड़े और अधिक परागण क्षमता वान है इनमें परागण को आसानी से किया जा सकता था मटर के पौधे आसानी से बड़े हो जाते थे और इनका अध्ययन करना भी अत्यधिक सरल था।
0 टिप्पणियाँ