इस पोस्ट में आप कक्षा - 10वीं, विषय - हिन्दी, माह - अगस्त के मासिक असाइनमेंट का संपूर्ण हल देखेंगे आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021-22 माह अगस्त
असाइनमेंट - 01
कक्षा - 10 वी
विषय - हिन्दी
निर्देश : सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए ।
प्रश्न 1 निम्न पद्यांश का भावार्थ लिखिए
दुर्गम बर्फानी घाटी में, शत- सहस्त्र फुट ऊँचाई पर, अलख नाभि से उठने वाले, निज के ही उन्मादक परिमल, के पीछे धावित हो-होकर, तरल तरुण कस्तूरी मृग को, अपने पर चिढ़ते देखा है।
उत्तर:- भावार्थ-
दुर्गम बर्फानी (हिमालय) की घाटी में सैकड़ों हजारों फीट की ऊंचाई पर जो दिखाई ना दे उस नाभि से उठने वाले निज उन्माद सुगंध के पीछे प्रभावित होकर मृग को भागते खोज करते देखा है। अर्थात कवि कहना चाहते हैं कि दुर्गम वर्फानी की चोटी पर भी उन्होंने युवा मृग को वहां मौजूद देखा है , जो दिव्य सुगंध की खोज में इधर से उधर भागता फिरता रहता है। कहने का तातपर्य यह है कि कई बार अपना ही सौंदर्य अपनी ही मस्ती और अपनी ही मादकता तथा व्यक्तिक अपने ही लिए प्रश्नात्मक चिढ बन जाता है। इस तरह मैंने जीवन रूपी आकाश पर मुग्धता के अनजाने बादलों को घिर – घिर आते अनुभव किया है अपनी आँखों से देखा है।
प्रश्न 2 ( अ ) कवि ने चकवा-चकई द्वारा किन मनोभावों को कविता में बताना चाहते हैं?
उत्तर:- कवि ने चकवा - चकती के प्रेम को अभिव्यक्त किया है । चकवा तथा चकवी रात्रि में अलग - अलग रहते हैं अर्थात उनका वियोग हो जाता है । पर जैसे ही सूर्य की बालारूप किरणें धरती पर विकीर्ण होती है। वे पुन: मिल जाते हैं यही भाव प्रणय कलह के रूप में अभिव्यक्त हुआ है ।
(ब) मानसरोवर के कमल को स्वर्णिम कमल कहने का क्या आशय है ?
उत्तर:- मानसरोवर झील पर उगते सूर्य की लालिमा कमल के फूलों पर पड़ती है उस लालिमा से कमल का पुष्प सुनहरा दिखाई देता है इसलिए स्वर्णिम कमल कहा है
प्रश्न 3 " नर्मदा का उद्गमः अमरकंटक" पाठ में वर्णित नैसर्गिक सौंदर्य का किन्ही चार बिन्दुओं में वर्णन कीजिए? अंक-4 शब्दसीमा- 75- 100
उत्तर:- 1. समुद्र तल से 1065 मीटर ऊंचे इस स्थान पर ही मध्य भारत के विंध्य और सतपुड़ा की पहाड़ियों का मेल होता है।
2. हिंदुओं के तीर्थस्थल अमरकंटक से पवित्र नर्मदा और सोन नदी की उत्पति होती है।
3. नर्मदा नदी यहां से पश्चिम की तरफ जबकि सोन नदी पूर्व दिशा में बहती है जिसे देखकर मन प्रसन्न हो उठता है। 4. यहां के खूबसूरत झरने, पवित्र तालाब, ऊंची पहाड़ियां और शांत वातावरण सैलानियों को इस कदर मंत्रमुग्धब करते हैं कि वे दोबारा आए बिना रह ही नहीं सकते।
प्रश्न 4 अमरेश्वर के कंठ से ही नर्मदा निकलती है- यह पंक्ति किस संदर्भ में कहीं गई है? लिखिए।
अंक-3 शब्दसीमा- 50-75
उत्तर:- अमरकंटक में नर्मदा के उद्गम स्थल के पास एक जलकुण्ड है। इस कुण्ड के पास लगभग 20 मंदिरों का निर्माण हुआ है। पूर्व दिशा की ओर एक शिव मंदिर है, इन्हीं से नर्मदा का उद्गम माना जाता है। शिव के कण्ठ से जल निकलकर इस कुण्ड में एकत्रित होता है। संभवतः इसीलिए कहा गया है कि अमरेश्वर के कंठ से ही नर्मदा निकलती है
प्रश्न 5 अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानांतरण व चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए ? अंक-5 शब्दसीमा 100-150
उत्तर:-
सेवा में,
प्राचार्य,
उ. मा. विद्यालय,
राजनांदगाँव (छ.ग.) |
विषय - स्थानांतरण व चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र |
माननीय महोदय,
निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा दसवीं 'स' का छात्र हूँ | मेरे पिताजी शासकीय कर्मचारी हैं । उनका स्थानान्तरण दुर्ग हो गया है। मेरा पूरा परिवार उनके साथ जा रहा है, अतः मेरा यहाँ अकेले रहकर अध्ययन करना संभव नहीं है । मैं वहाँ की किसी शाला में अध्ययन करूँगा, अत: आप मुझे अतिशीघ्र स्थानान्तरण व चरित्र प्रमाण पत्र देने का कष्ट करें। मैंने विद्यालय की सारी राशि चुका दी है। मेरे पास विद्यालय की पुस्तकालय, खेल और प्रयोगशाला की कोई वस्तु नहीं है। अतः मुझे शीघ्र स्थानान्तरण व चरित्र प्रमाण पत्र देने का कष्ट करें, ताकि मैं रायपुर जाकर प्रवेश ले सकूँ ।
धन्यवाद
दिनांक - 1/8/21 आपका आज्ञाकारी शिष्य
अपना नाम
10वीं
0 टिप्पणियाँ