smile 3.0 homework class 9 social science solution pdf 19 August | class 9 social science smile 3.0 homework pdf solution 19 August

इस ब्लॉग में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान दिनांक 19 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-

दिनांक: 20/08/2021

अध्याय: 1 पालमपुर गांव की कहानी

Topic: पालमपुर में किसानों में भूमि का वितरण, श्रम की व्यवस्था व खेती के लिए पूंजी

विद्यालयः

कक्षा 9

विषय: सामाजिक विज्ञान

(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:

प्रश्न 1 पालमपुर के 450 परिवार में भूमि का वितरण किस प्रकार है ?

उत्तर 1 पालमपुर में 450 परिवारों में से लगभग एक तिहाई अर्थात 150 परिवारों के पास खेती के लिए भूमि नहीं है जो अधिकांशतः दलित हैं।बाकी परिवारों में से 240 परिवार जिनके पास भूमि है, 2 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले छोटे भूमि के टुकड़ों पर कृषि करते हैं। जिससे किसानों के परिवारों को पर्याप्त आमदनी नहीं होता।



प्रश्न 2 छोटे किसानों द्वारा श्रम की व्यवस्था किस प्रकार की जाती है?

उत्तर 2 खेती के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है। छोटे किसान अपने परिवार के साथ अपने खेतों में खेती करते हैं। 
प्रश्न 3 बड़े व मझोले किसानों के द्वारा श्रम की व्यवस्था किस प्रकार की जाती है ?
उत्तर 3 मझोले और बड़े किसान अपने खेतों में काम करने के लिए दूसरे श्रमिकों को किराये पर लगाते हैं।

प्रश्न 4 छोटे किसान खेती के लिए पूंजी की व्यवस्था कहां से करते हैं?

उत्तर 4 छोटे किसानों को कृषि के लिए पूंजी हेतू बड़े किसानों ,गांव के साहूकार या व्यापारियों से उधार लेना पड़ता है

प्रश्न 5 बड़े किसान खेती के लिए पूंजी की व्यवस्था कहां से करते हैं?

उत्तर 5 बड़े किसान अपनी खुद की बचत से या बैंकों से कृषि के लिए पूंजी प्राप्त करते हैं वे वर्ष प्रतिवर्ष की बचत को जोड़ कर अपने स्थिर पूंजी को भी बढाते हैं






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ