आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
कक्षा 9
विषय: हिंदी
दिनांक: 27/08/2021
अध्याय: 1 दो बैलों की कथा
Topic: पार्ट 3, 4
( विद्यार्थियों को लिखना है)
विद्यार्थी का नाम:
प्रश्न 1 कांजी हौस में बैलों के साथ कैसा व्यवहार हुआ ?
उत्तर 1वहाँ बैलों के साथ अत्यंत ही क्रूर व्यवहार किया जाता था , जो संवेदनाशून्य होता है । उन्हें केवल पानी के सहारे जिंदा रखा जाता है और वह भी इतना ही दिया जाता है कि वे मरे नहीं। भोजन तो बस नाम मात्र का ही दिया जाता है और कभी-कभी नहीं भी दिया जाता है | यदि वे भागने का प्रयास करते हैं तो उन पर डंडे बरसाए जाते हैं।
प्रश्न 2 कांजी हौस में कौन-कौन से पशु बंद थे ?
उत्तर 2 कांजीहौस के अंदर कई भैंसे ,कई बकरियां ,कई घोड़े और कई गधे बंद थे। हीरा और मोती को भी यहीं बंद कर दिया गया था।
प्रश्न 3 दढ़ियल के साथ जाने में बैलों की बोटी बोटी क्यों कांप रही थी?
उत्तर दढ़ियल के साथ जाने में बैलों की बोटी बोटी कांप रही थी यह इसलिए कि-
1.उसकी आँखें लाल-लाल की।
2.उसकी मुद्रा बहुत ही कठोर थी।
3.उसने उन दोनों बैलों के कूल्हों में अपनी उँगली गोद दी।
4.उसका चेहरा बड़ा ही भयानक था।
5.वह बड़ा ही जुल्मी और कसाई दिखाई दे रहा था।
प्रश्न 4 हीरा और मोती ने कांजी हाउस से भागने के लिए क्या प्रयास किए किए?
उत्तर 4 बैलो ने कांजी हाउस से निकलने के लिए कांजी हाउस की दीवार को सींग से मार मार कर तोड दिया
प्रश्न 5 हीरा और मोती के वापस आ जाने पर गांव में कैसा वातावरण हो गया?
उत्तर 5 गया के घर से भागकर आए हीरा मोती को देखकर झूरी स्नेह से गदगद हो गया। वह उन्हें प्यार से गले लगाकर चूमने लगा | गाँव के सभी बच्चों ने तालियाँ बजाकर दोनों बैलों का स्वागत किया। हीरा - मोती उनके लिए किसी विजयी से कम नहीं थे | बच्चों ने उन्हें सम्मानित करने का मन बनाया।
1 टिप्पणियाँ
25 august 2021 smile class kakasha 9 sampuran hal
जवाब देंहटाएं