smile 3.0 homework class 9 social science solution pdf 24 August | class 9 social science smile 3.0 homework pdf solution 24 August

इस ब्लॉग में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान दिनांक 24 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-

कक्षा 9

विषय: सामाजिक विज्ञान

दिनांक: 23/08/2021

अध्याय: 1 पालमपुर गांव की कहानी

Topic: विशेष कृषि उत्पादों की बिक्री, पालमपुर में गैर कृषि क्रियाएं व अभ्यास प्रश्न

विद्यालयः

(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:

प्रश्न 1 बड़े किसान उत्पादन अधिशेष का क्या करते हैं?

उत्तर 1 बड़े किसान उत्पादन अधिशेष कृषि उत्पाद बेचते हैं। कमाई का एक हिस्सा बचा लिया जाता है और अगले सीजन के लिए पूंजी खरीदने के लिए रखा जाता है। कुछ किसान इस बचत का उपयोग मवेशी, ट्रक खरीदने या दुकानें लगाने में भी कर सकते हैं।



प्रश्न 2 पालमपुर में कृषि के अलावा कौन सी क्रियाएं की जाती है?

उत्तर 2 पालमपुर में कृषि के अलावा गाँव के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की उत्पादन क्रियाएँ की जाती हैं जैसे कि खेती, लघु स्तरीय विनिर्माण, परिवहन, दुकानदारी आदि।




प्रश्न 3 क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है?क्यों??

उत्तर हाँ, सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है क्योंकि-
(i) कई क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं होती, यह अनिश्चित होती है। पठारी क्षेत्र जैसे दक्षिणी पठार और मध्यभारत, पंजाब, राजस्थान आदि ऐसे क्षेत्र है जहाँ कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में सिंचाई बहुत आवश्यक है इसके बिना यहां खेती प्राय असंभव है।
(ii) कई क्षेत्र ऐसी भी है जहां पर्याप्त वर्षा तो होती है पर यह वर्ष के कुछ दिनों तक ही केंद्रित होती है। वर्ष का बाकि भाग सूखा ही रहता है। अतः इन क्षेत्रों में सिंचाई वर्ष में एक से अधिक फैसले उगने में लाभदायक होंगी।
(iii) इसके अतिरिक्त धान, गेहूं,गन्ना जैसे कुछ खाद्य और नगदी फसलों के लिए जल की पर्याप्त एवं निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।
(iv) इसके साथ ही अधिक उपज देने वाली एच.वाई.वी बीजों के लिए भी अधिक जल की जरूरत होती है।



प्रश्न 4 पालमपुर के 450 परिवारों में भूमि के वितरण की सारणी बनाइए?

उत्तर 4

प्रश्न 5 पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?

उत्तर 5 पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की संख्या बहुत है लेकिन उतना काम नहीं है। यानि वे मांग और आपूर्ति के प्रतिकूल संतुलन की समस्या को झेल रहे हैं। इसलिए उनकी मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ