smile 3.0 homework class 8 social science pdf solution 17 August | class 8 sst smile 3.0 homework pdf solution 17 August

इस ब्लॉग में हम देखने वाले हैं स्माइल 3.0 होमवर्क कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान दिनांक 17 अगस्त 2021 का संपूर्ण हल - SMILE 3.0 HOMEWORK CLASS 8 social science 17 AUGUST 2021 FULL SOLUTION

आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं-

कक्षा 8

विषय: सामाजिक विज्ञान

अध्याय: हमारे अतीत- 3 / व्यापार से साम्राज्य तक कंपनी की सत्ता स्थापित होती ।

(विद्यार्थियों को लिखना है)

विद्यार्थी का नाम:

दिनांक: 17/8/2021

Topic: part-2

विद्यालय:

 प्रश्न 1 कुशासन का आरोप लगाकर ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस राज्य पर कब्जा कर लिया था ?

उत्तर 1 कुशासन का आरोप लगाकर, अवध को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।

प्रश्न 2 आंगल-मराठा युद्ध के कारण बताइए ।

उत्तर - 2 आंग्ल-मराठा युद्ध के कारण :

i. मराठों के आपसी झगडे तथा अंग्रेजों की महत्त्वाकाक्षाएं थी।

ii. मुगलों के पतन के समय भारत में मराठा शक्ति उदित हो रही थी। अतः जो शक्ति भारत में प्रमुख स्थान प्राप्त कर रही थी, उसका अंग्रेजों से संघर्ष होना स्वाभाविक था।

प्रश्न 3 लॉर्ड डलहोजी कि 'विलय नीति' को स्पष्ट करें।

उत्तर – 3 विलय नीति- लॉर्ड डलहौजी ( 1848 1856 तक गवर्नर जनरल रहे ) - ने विलय नीति अपनाई, जिसके तहत किसी शासक की मृत्यु हो जाती है व उसके कोई पुरुष वारिस नहीं है तो उसकी रियासत हड़प ली जाएगी यानि कम्पनी
के भूभाग का हिस्सा बन जाएगी ।
इस नीति के कारण सतारा ( 1848), सबलपुर ( 1850) उदयपुर (1852) , नागपुर ( 1853 ) व झांसी ( 1854) इत्यादि को कंपनी साम्राज्य में मिला लिया गया ।



प्रश्न 4 अंग्रेजों द्वारा पंजाब का अधिग्रहण कब किया गया ?



उत्तर - 4 1849 में अंग्रेज़ों ने पंजाब का अधिग्रहण कर लिया था ।

प्रश्न 5 लॉर्ड हेस्टिंग्स की सर्वोच्चता की नीति को स्पष्ट करें।

उत्तर - 5 सर्वोच्यता की नीति :

लॉर्ड हेस्टिंग्स ( 1813 से 1823 तक गवर्नर जनरल ) के नेतृत्व में सर्वोच्चता - की एक नयी नीति शुरू की गई । कंपनी का दावा था कि उसकी सत्ता सर्वोच्च है इसलिए वह भारतीय राज्यों से ऊपर है । अपने हितों की रक्षा के लिए वह भारतीय रियासतों का अधिग्रहण करने या उनको अधिग्रहण की धमकी देने का अधिकार अपने पास मानती थी । यह सोच बाद में भी अंग्रेजों की नीतियों में दिखाई देती रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ