CLASS -10 social science MONTHLY TEST AUGUST FULL SOLUTION | MP BOARD MONTHLY TEST AUGUST CLASS 10 social science FULL SOLUTION

                           मासिक टेस्ट
                           माह - अगस्त
                             कक्षा - 10
                           विषय - सामाजिक विज्ञान

जैसा की आप सभी को पता है मध्य प्रदेश बोर्ड में सत्र 2021 - 22 के लिए मासिक टेस्ट लिया जा रहा है जिसे हर विद्यार्थी को देना अनिवार्य होगा|

इस पोस्ट में आप कक्षा - 10वीं, विषय - सामाजिक विज्ञान, माह - अगस्त के मासिक टेस्ट का संपूर्ण हल देखेंगे आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं
समय: 1 घंटा

सभी प्रश्नों के उत्तर हल करना है
 1. गैरीबॉल्डी पेशे से क्या था - 

अ. सिपाही

ब. किसान

स. जमींदार

द. नाविक
उत्तर:- द. नाविक
2. किस संधि के द्वारा जर्मनी का एकीकरण पूरा हुआ ?

अ. डेनमार्क की संधि

व प्राग की संधि

.स. गेस्टीन की संधि द. फ्रैंकफर्ट की संधि
उत्तर:- द. फ्रैंकफर्ट की संधि
3. रक्त और लौह की नीति किसने अपनाई ?

अ. बिस्मार्क

ब. फ्रेडरिक विलियम चतुर्थ

स. विलियम प्रथम

द. गैरीबाल्डी
उत्तर:- अ. बिस्मार्क
4. कौन सा संसाधन अचक्रीय है ?

अ. कोयला

व लौह अयस्क

स. तांबा

द. सोना
उत्तर:- अ. कोयला
5. किस प्रांत में सीढीदार खेती की जाती है?

अ. पंजाब

व. हरियाणा

स. उत्तर प्रदेश

द. उत्तरांचल
उत्तर:- द. उत्तरांचल
6. जी.डी. पी. क्या अर्थ है?

अ. सकल डेयरी उत्पाद

ब. सकल घरेलू उत्पाद
.स. बड़ी विकास परियोजना

द. बड़े घरेलू उत्पाद
उत्तर:- अ. सकल डेयरी उत्पाद

7. यूटोपिया (कल्पनादर्श) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- कल्पनादर्श (युटोपिया) एक ऐसे समाज की कल्पना है जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।

8. उदारवाद का अर्थ बताइए।
उत्तर:- डेरिक हीटर के अनुसार-’’स्वतन्त्रता उदारवाद का सार है। स्वतन्त्रता का विचार इतना महत्वपूर्ण है कि उदारवाद की परिभाषा सामाजिक रूप में स्वतन्त्रता का संगठन करने और इसके निहितार्थों का अनुसरण करने के प्रभाव के रूप में की जा सकती है।’’

9. संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर:- संसाधन (resource) एक ऐसा स्रोत है जिसका उपयोग मनुष्य अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए के लिए करता है। कोई वस्तु प्रकृति में हो सकता है हमेशा से मौज़ूद रही हो लेकिन वह संसाधन नहीं कहलाती है, जब तक की मनुष्यों का उसमें हस्तक्षेप ना हो। हमारे पर्यावरण में उपलब्ध हर वह वस्तु संसाधन कहलाती है जिसका इस्तेमाल हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिये हमारे पास प्रौद्योगिकी है और जिसका इस्तेमाल सांस्कृतिक रूप से मान्य है। प्रकृति का कोई भी तत्व तभी संसाधन बनता है जब वह मानवीय सेवा करता है।

10. किसी देश का विकास किन किन आधारों पर निर्धारित किया जा सकता है लिखिए।
उत्तर:- किसी देश का विकास निम्न आधारों पर निर्धारित किया जा सकता है
प्रतिव्यक्ति आय
औसत साक्षरता स्तर
लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
11. 1815 की वियना संधि की तीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:- वियना की संधि की मुख्य विशेषताएं हैं:

 1815 की वियना की संधि नेपोलियन युद्धों के दौरान यूरोप में आए अधिकांश परिवर्तनों को पूर्ववत करने के उद्देश्य से लाई गई थी।

 बोर्बोन राजवंश, जिसे फ्रांसीसी क्रांति के दौरान अपदस्थ कर दिया गया था, को सत्ता में बहाल कर दिया गया थाफ्रांस ने नेपोलियन के अधीन किए गए क्षेत्रों को खो दिया था।

 भविष्य में फ्रांसीसी विस्तार को रोकने के लिए फ्रांस की सीमाओं पर राज्यों की एक श्रृंखला स्थापित की गई थी।
12. संसाधन संरक्षण की आवश्यकता क्यों है? समझाइए ।
उत्तर:- बिना संसाधन के विकास संभव नहीं है। लेकिन संसाधन का विवेकहीन उपभोग तथा अति उपयोग कई तरह के सामाजिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय समस्या उत्पन्न कर देते हैं। अत: संसाधन का संरक्षण अति आवश्यक हो जाता है। संसाधन के संरक्षण के लिए विभिन्न जननायक, चिंतक, तथा वैज्ञानिक आदि का प्रयास विभिन्न स्तरों पर होता रहा है। जैसे- महात्मा गाँधी के शब्दों में "हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं। अर्थात हमारे पेट भरने के लिए बहुत है लेकिन पेटी भरने के लिए नहीं।" महात्मा गाँधी के अनुसार विश्व स्तर पर संसाधन ह्रास के लिए लालची और स्वार्थी व्यक्ति के साथ ही आधुनिक तकनीकि की शोषणात्मक प्रवृत्ति जिम्मेदार है। महात्मा गाँधी मशीनों द्वारा किए जाने वाले अत्यधिक उत्पादन की जगह पर अधिक बड़े जनसमुदाय द्वारा उत्पादन के पक्ष में थे। यही कारण है कि महात्मा गाँधी कुटीर उद्योग की वकालत करते थे। जिससे बड़े जनसमुदाय द्वारा उत्पादन हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ