आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
कक्षा: 10th
विषय: विज्ञान
दिनांक: 01.09.201
अध्याय: 3
Topic: धातु एवं अधातु
(विदयार्थियों को लिखना है)
विद्यालय:
प्रश्न 1 धातु एवं अधातु के कोई दो गुण बताइए । प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी दीजिए ।
उत्तर:- धातु के गुण:-
1.अधिकतर धातुएं विद्युत व ऊष्मा के सुचालक होती है।
2.धातुएँ आघातवर्ध्य तथा तन्य होती है।
उदाहरण- तांबा
अधातु के गुण:-
1.ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती है (ग्रेफाइट को छोड़ कर)
2.अधातुएं भंगुर होती है।
उदाहरण- हाइड्रोजन
प्रश्न 2 गैलियम और सीजियम धातुओं को यदि हथेली पर रखेंगे तो ये पिघलने लगती हैं। क्यों?
उत्तर:- गैलियम और सीज़ियम ऐसी धातुएँ हैं जो हथेली पर रखने पर पिघल जाती हैं। गैलियम को हथेली पर रखने पर पिघल जाता है क्योंकि उनका गलनांक बहुत कम होता है और बस हमारी हथेली में गर्मी उन्हें आसानी से पिघला सकती है। सीज़ियम (Cs) एक मोमी, चांदी-सोना धातु तत्व है जो पोथर धातुओं के साथ तुलना करने पर सबसे नरम होता है।
प्रश्न 3 अधातुएँ विद्युत का चालन क्यों नहीं करती हैं?
उत्तर:- विद्युत का संचालन केवल इलेक्ट्रॉनों या आयनों की गति से ही किया जा सकता है। अधातु बिजली का संचालन नहीं करते हैं क्योंकि धातुओं के विपरीत, उनके पास कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होता है।
प्रश्न 4 उस धातु का नाम बताइए जो सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है।
उत्तर:- मर्करी (पारा) केवल ऐसा धातु है जो सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है।
प्रश्न 5 निम्न के उत्तर दीजिए
(i) हीरा किसका अपररूप है?
उत्तर:- हीरा कार्बन किसका अपररूप है?
(ii) द्रव अवस्था में पाई जाने वाली अधातु का नाम बताइए ।
उत्तर:- ब्रोमीन
(iii) उस अधातु का नाम बताइए जो चमकीली होती है।
उत्तर:- आयोडीन
0 टिप्पणियाँ