आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख लिजीए-
कक्षा 9
विषय: सामाजिक विज्ञान
Topic: लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र की विशेषताएं व लोकतंत्र क्यों ?
(विद्यार्थियो० को लिखना है
वविद्यार्थी का नाम:
दिनांक: 13/09/2021
अध्याय: 1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ?
प्रश्न 1 अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र की क्या परिभाषा दी ?
उत्तर
“लोगों के लिए, लोगों की और लोगों के द्वारा चलने वाली शासन व्यवस्था ही लोकतंत्र है । "
प्रश्न 2 लोकतंत्र शब्द की उत्पत्ति समझाइए ?
उत्तर :
'डेमोक्रेसी' यूनानी शब्द 'डेमोक्रेशिया' से बना है | यूनानी में 'डेमोस' का अर्थ होता है 'लोग' और 'क्रेशिया' का अर्थ होता है ‘शासन'। इस प्रकार डेमोक्रेसी अर्थात लोकतंत्र का अर्थ है लोगों का शासन ।
प्रश्न 3 जनता की सहभागिता के आधार पर शासन व्यवस्था कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर :
जनता की सहभागिता के आधार पर शासन के प्रकार-
1.लोकतांत्रिक शासन
2.गैर-लोकतांत्रिक शासन
प्रश्न 4 लोकतंत्र की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर:- (1) प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के द्वारा
(2) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला
(3) एक व्यक्ति एक वोट एक मोल
(4) कानून का राज और अधिकारों का आदर
प्रश्न 5 लोकतंत्र में कौन से गुण पाए जाते हैं?
उत्तर :
(1) शासन सत्ता की जनता के प्रति जवाबदेही
निश्चित करती हैं।
(2) बेहतर निर्णय लेने की सम्भावना ज्यादा।
(3) विपक्ष, मतभेद और विभिन्नता के लिए उत्तम
शासन ।
(4) लोकतन्त्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता हैं।
(5) लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के सिद्धान्त
पर आधारित हैं।
(6) गलतियों को सुधारने की अधिक सम्भावना ।
(7) लोकतान्त्रिक व्यवस्था शांतिपूर्ण सहअस्तित्व
के सिद्धान्त को बनाते हैं।
0 टिप्पणियाँ