माह - अगस्त
कक्षा - 9
विषय सामाजिक विज्ञान
जैसा की आप सभी को पता है मध्य प्रदेश बोर्ड में सत्र 2021 - 22 के लिए मासिक टेस्ट लिया जा रहा है जिसे हर विद्यार्थी को देना अनिवार्य होगा|
इस पोस्ट में आप कक्षा - 9वीं, विषय - सामाजिक विज्ञान, माह - अगस्त के मासिक टेस्ट का संपूर्ण हल देखेंगे आप इनका उत्तर अपनी कॉपी में लिख सकते हैं
सभी प्रश्नों के उत्तर हल करना है
1. फ्रांस की क्रांति कब हुई?
A. 1790
B. 1789
C. 1780
D. 1779
उत्तर:- B. 1789
2. उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती है ?
A. चीन
B. भूटान
C. नेपाल
D. म्यांमार
उत्तर:- C. नेपाल
3. इनमें से कौन सा देश लोकतांत्रिक नहीं है?
A. म्यांमार
B. पाकिस्तान
C. चीन
D. श्रीलंका
उत्तर:- A. म्यांमार
4. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है ?
A. सांभर
B. चिल्का
C. वुलर
D. डल
उत्तर:- B. चिल्का
5. लोकतंत्र का अर्थ बताइए।
उत्तर:- लोकतन्त्र एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी दल को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है, तथा उसकी सत्ता बना सकती है। लोकतन्त्र दो शब्दों से मिलकर बना है ,लोक + तन्त्र लोक का अर्थ है जनता तथा तन्त्र का अर्थ है शासन
6. जैकोबिन क्लब के सदस्य कौन थे?
उत्तर:- जेकोविन क्लब के सदस्य मुख्यतः छोटे दुकानदार तथा कारीगर-जैसे-जूता, चप्पल बनाने वाले, पेस्टी बनाने वाले, घड़ीसाज, छपाई करने वाले और नौकर व दिहाड़ी मजदूर आदि थे जो समाज के कम समृद्ध हिस्से से आते थे।
7. प्रवाल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- प्रवाल कम समय तक जीवित रहने वाले सूक्ष्म प्राणी है जो समुद्रों में समूह मे रहते हैं।
प्रवाल के प्रकार –
1. प्रवाल रोधिका
2. तटीय प्रवाल भित्ती
3. प्रवाल वलय
8. 1789 की फ्रांसीसी क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?
उत्तर:- जब १७८९ में फ्रांस में नेशनल असेंबली का सत्र चल रहा था, तब भी पेरिस दहशत और हिंसा की गिरफ्त में था।
वर्षों के दमन और अन्याय ने विशेष रूप से पेरिस की भीड़ को सामंती विशेषाधिकारों को जारी रखने के लिए शाही और चाल-चलन के प्रति अस्थिर कर दिया था।
नतीजतन, 14 जुलाई, 1789 को दंगा करने वाली भीड़ ने हथियार हासिल करने के लिए बैस्टिल जेल पर हमला कर दिया।
उन्होंने इस प्रक्रिया में कई राजनीतिक कैदियों को भी मुक्त कर दिया।
यह फ्रांसीसी क्रांति के फैलने का तात्कालिक कारण बन गया।
9. संविधान से क्या आशय है?
उत्तर:- किसी देश या संस्था द्वारा निर्धारित किये गए वह नियम जिसके माध्यम से उस देश या संस्था का सुचारु ढंग से संचालन हो सके, उसे उस देश या संस्था का संविधान कहा जाता है | किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, नागरिकों के हितों की रक्षा करनें का एक मूल ढांचा होता है, जिसके माध्यम से उस राष्ट्र के विकास की दिशा का निर्धारण होता है |
10. फ्रांस में दास प्रथा का उन्मूलन कैसे हुआ समझाइए।
उत्तर:- फ्रांसीसी उपनिवेशों में दास प्रथा का उन्मलन जेकोबिन शासन के क्रांतिकारी विचारों में से एक था। 18वीं सदी में फ्रांस में दास प्रथा मुक्ति हेतु नेशनल असेम्बली में लम्बी बहस हुई परन्तु दास व्यापार पर निर्भर व्यापारियों के विरोध के भय से नेशनल असेम्बली में कोई कानून पारित नहीं किया गया 1794ई. के कन्वेंशन ने फ्रांसीसी उपनिवेशों में सभी दासों की मुक्ति का कानून पारित कर दिया। परन्तु यह कानून ज्यादा दिन लागू नहीं रह पाया, 10 वर्ष पश्चात् नेपोलियन ने दास प्रथा पुनः शुरु कर दी। बागान मालिकों को अफ्रीकी नीग्रो लोगों को गुलाम बनाने की स्वतंत्रता मिल गयी।
अततः फ्रांसीसी उपनिवेशों से अंतिम रुप से दास प्रथा का उन्मूलन 1848ई. में किया गया।
11. भारत में कर्क रेखा किन किन राज्यों से गुजरती है उनके नाम बताइए
उत्तर:- उत्तरी गोलार्ध में 21 जून का दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। क्योकि 21 जून को सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है ! भारत में कर्क रेखा (Cancer Line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।
0 टिप्पणियाँ